देवरिया, दिसम्बर 31 -- देवरिया, निज संवाददाता। दीवानी न्यायालय सभागार में मंगलवार को दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. रमाशंकर ठाकुर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर याद किया गया। इस दौरान गोष्ठी के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. रमाशंकर ठाकुर ऐसे अधिवक्ता थे जिन्होंने वकालत के पेशे को नई दिशा दी थी। बार के पूर्व अध्यक्ष श्रीराम तिवारी ने कहा कि मानवीय मूल्यों की रक्षा करते हुए हमें पीड़ित को न्याय दिलाना है। वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज मणि ने कहा कि स्व. ठाकुर ने अपने दौर में गरीबों को न्याय दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। वरिष्ठ अधिवक्ता रणवजिय सिंह ने कहा कि वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए सदैव प्रयासरत रहे। गोष्ठी को शासकीय अधिवक्ता नवनीत...