अल्मोड़ा, मार्च 19 -- द्वाराहाट। बग्वालीपोखर में शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद चंदन सिंह भंडारी (19 कुमाऊं) की 27वीं पुण्यतिथि मनाई। शहीद स्मारक रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में परिजनों, पूर्व सैनिक लीग बिंता, गगास, बग्वालीपोखर व कुवांली के पदाधिकारियों और सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर केआरसी सेंटर रानीखेत से ब्रिगेडियर एसके यादव ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद चंदन सिंह भंडारी को याद किया। शहीद की माता शांति देवी, भाई कुंदन सिंह, बहू हेमा देवी, चाचा नंदन सिंह सहित परिजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...