अल्मोड़ा, मार्च 7 -- राजकीय संग्रहालय में पं गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके विचारों और कार्यों पर चर्चा की। शनिवार को हुए कार्यक्रम में प्रभारी निदेशक राजकीय संग्रहालय डॉ चन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि पं पंत महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक एवं दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने संयुक्त प्रांत के प्रधानमंत्री के रूप में 1937 से 1939 तक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 1946 से 1954 तक और भारत के केन्द्रीय गृहमंत्री के रूप में 1954 से 1961 तक देश को सेवा दी। उनके सशक्त नेतृत्व, दूरदर्शिता एवं समर्पण ने लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय की मूल भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने प्रशासनिक सुधारों, शिक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.