बक्सर, मार्च 2 -- युवा के लिए -- कार्यक्रम सैकड़ों महिलाओं को साड़ी देकर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं शिवकुमारी फोटो संख्या- 12, कैप्सन- सोमवार को डुमरांव के एक सभागार में गरीब महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण करते प्रदीप जायसवाल, गायक भरत शर्मा व्यास व अन्य। डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय पुराना थाना रोड स्थित सोमवार को एक सभागार में स्व. शिवकुमारी देवी की पुण्यतिथि पर गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जेपी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के ट्रस्टी रो. प्रदीप कुमार जायसवाल व संचालन समाजसेवी शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्व. शिवकुमारी देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि ...