गिरडीह, जून 17 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी क्षेत्र के शिव शिष्य परिवार के सदस्यों द्वारा बुधवार को कोठी बगीचा, डुमरी में आध्यात्मिक संगठन शिव शिष्य परिवार के संस्थापक शिव साधक साहब हरिन्द्रानंद जी की धर्मपत्नी एवं शिव साधिका नीलम दीदी की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित शिव शिष्यों ने नीलम दीदी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान शिव साधक रूपलाल महतो एवं नंदकिशोर महतो ने संगीतमय भजनों के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। कार्यक्रम में गंगाधर महतो, अजय रजक, पिंकी देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, मंजू देवी, मीना देवी, यशोदा देवी, रेखा देवी, सुमित्रा देवी, कौशल्या देवी, कलावती देवी, मालती देवी, ललिता देवी, रेणु देवी, गुड़िया देवी, बबीता देवी सहित दर्जनों ...