रिषिकेष, जनवरी 30 -- तीर्थनगरी में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। विभिन्न जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने बापू द्वारा किए गए कार्यों का बखान किया और लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। शुक्रवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी का निधन हुआ था, जिस कारण पूरा देश शोक में डूब गया था। कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई और विश्व को शांति का संदेश दिया। उनका जीवन आज भी समाज को सद्भाव, समानता और नैतिकता की प्रेरणा देता है। उनकी पुण...