पुण्यतिथि पर पूर्व शिक्षा मंत्री को किया याद
मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- पारू। उस्ती गांव में रविवार को पुण्यतिथि पर शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद को याद किया गया। वरीय अधिवक्ता मो. दाउद ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद राष्ट्र के शैक्षणिक ढांचे को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हीं के प्रयास से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्थापना हुई थी। मो. अमीन कौशर सोनू ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद को मरणोपरांत 1992 में भारतरत्न से सम्मानित किया गया। इस मौके पर शकीला बेगम, असगर अली, अशोक कुमार, छोटे मुखिया आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.