बलिया, दिसम्बर 13 -- रसड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी रहे स्थानीय ब्लॉक के पूर्व प्रमुख स्व. चंद्रदीप सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके छितौनी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। विभिन्न राजनीतिक दलों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, प्रधानों आदि लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके जीवन से जुड़े स्मृतियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा पूर्व प्रमुख ने गरीबों के लिए काम किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह, पीसीएफ चेयरमैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) बाल्मिकी त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रभाकर राव, सुभाष सिंह, सतीश सिंह, सुधीर सिंह, पंकज सिंह, भूपेंद्र सिंह, तारकेश्वर सिंह, भोला सिंह, गुड्डू राय, अनिल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, इंद्रजीत सिंह, अवधेश सिंह, द्वारिका सिंह, सत्यनारायण यादव, इनल सिंह, बलवंत...