शामली, अप्रैल 12 -- अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को स्वर्गीय संतोष जिंदल की पुण्यतिथि पर संतोष आनंद जनकल्याण ट्रस्ट एवं मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने चिकित्सा लाभ प्राप्त किया। थाना भवन नगर की अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को स्वर्गीय संतोष जिंदल की पुण्यतिथि के अवसर पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। संतोष आनंद जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया गया। संस्था अध्यक्ष व संदीप जिंदल ने कहा कि शिविर में 150 से अधिक मरीजों की विभिन्न बीमारियों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार, सुझाव एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।शिविर में क्षेत्रवासियों के लिए रक्तचाप, शुगर, बीपी, हड्डियों में कैल्शियम, फेफड़ों की जांच, ईसीजी जैसी महत...