आदित्यपुर, मार्च 1 -- गम्हरिया। भारत के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पीडीएस डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष फूलकांत झा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। झा ने कहा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति और महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भूमिका निभाई। उन्होंने भारत गणराज्य का संविधान दिया। राष्ट्रपति होने के अतिरिक्त उन्होंने भारत के पहले मंत्रिमंडल में 1946 एवं 1947 में कृषि और खाद्य मंत्री का दायित्व भी निभाया था। सम्मान से ...