मुजफ्फरपुर, मई 3 -- पारू। खुटाही पंचायत के दाउदपुर गांव में रविवार को पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन को याद किया गया। वरीय अधिवक्ता सह पूर्व मुखिया मो. दाऊद ने कहा कि डॉ जाकिर हुसैन एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वे प्रख्यात शिक्षाविद् भी थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर जामिया मीलिया की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति भी रहे। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता अमीन कौसर उर्फ सोनू, फारूक आजम, शेख सिकंदरा, मो. मंटू, देवेंद्र प्रसाद साहू, पूर्व मुखिया बालदेव साहनी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...