पुण्यतिथि पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को कांग्रेसियों ने किया नमन
मेरठ, जुलाई 27 -- कस्बा खिवाई में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया गया। इस दौरान सरूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुरसलीन चौहान ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने देश को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई, व राष्ट्र निर्माण के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम में, रईस चौहान, शम्मी चौहान, मनु चौहान समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारत को आत्मनिर्भर बनाने को समर्पित था मिसाइल मैन का जीवन यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने दी 'मिसाइल मैन' को श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.