मऊ, फरवरी 18 -- मुहम्मदाबाद गोहना। मंगलवार को पूर्वी रेलवे फाटक के निकट कैंप कार्यालय पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्य-तिथि समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में जुटे नई समाज के लोगों ने स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके कृत्यों को नमन किया। इस मौके पर हृदय नारायण शर्मा, प्रमोद ठाकुर, प्रमोद शर्मा, सिकंदर, नंदराज, अजय, लव शर्मा, श्रीनाथ, राधे, डा.अबूलैश, सुरेंद्र शर्मा, अर्पित, राजू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...