मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- मुजफ्फरपुर। जिला कांग्रेस ने पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। सोमवार को तिलक मैदान रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य उमेश कुमार राम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान मौके पर उपस्थित सभी कांग्रेस नेताओं ने बाबू जगजीवन राम को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में कुणाल सहाय, प्रभात चन्द्र, रितेश सिंह, मनोज कुमार सिंह एवं मोजक्किर रहमान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बाबू जगजीवन राम को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...