पुण्यतिथि पर चिकित्सा शिविर का आयोजन आज
अंबेडकर नगर, मई 24 -- अम्बेडकरनगर। नारी सशक्तीकरण की अगुवा के रूप में मशहूर एमएलसी हरिओम पांडेय की पत्नी व पूर्व जिपं सदस्य रमा पांडेय का 25 मई सोमवार को 6वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस दौरान नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि डीएम ईशा प्रिया जबकि विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ संजय शैवाल कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश यादव भाग लेंगे। बता दें कि रमा पांडेय समाज सेवा के लिए तत्पर रहती थीं। ठंड में वह जरूरतमंदों को कंबल का वितरण करतीं थी तो अन्य सामाजिक सरोकारों में उनकी भूमिका अग्रणी तौर पर दिखती थी। वर्ष 2000 के जिला पंचायत चुनाव में उन्होंने भीटी उत्तरी से चुनाव भी जीता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.