बक्सर, दिसम्बर 13 -- युवा पेज के लिए चौसा। प्रखंड के चुन्नी गांव में स्थित आदर्श संस्कृत उच्च विद्यालय के संस्थापक पंडित रामायण शर्मा की पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्रमुख मोहित दूबे और संचालन स्कूल के शिक्षक रविंद्र कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर आगत अतिथियों ने स्कूल के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने लेख और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमे भाग लेने वाले और सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सरपंच वीर बहादुर सिंह, हीरालाल पासवान, भुवनेश्वर यादव और दिनेश राजभर सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...