सीतापुर, मार्च 23 -- बहादुरगंज, संवाददाता। रामपुर मथुरा के कालिकन में सोमवार को भारतीय नवयुवक नाट्य कला समाज गोंडा देवरिया की ओर से नाट्य कला के संस्थापक विनय मोहन शुक्ल की 22 वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नाट्य कला के अध्यक्ष उदयभान सिंह ने विनय मोहन शुक्ला के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्य गिनाये। उन्होंने बताया कि विनय मोहन शुक्ला ने एक-एक कलाकार को जोड़कर समिति का गठन किया। कार्यक्रम का संचालन जगजीवन मौर्य ने किया। इस दौरान जगजीवन मौर्य, रामदास मौर्य, पारस मौर्य, ब्रजकिशोर मौर्य, मनोज कुमार आर्य आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...