कन्नौज, अप्रैल 24 -- महान समाजवादी नेता स्व. श्रीकप्तान सिंह यादव की 11वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा के पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने अपने पूज्य पिताजी को नमन करते हुए कहा कि कप्तान सिंह यादव जीवनभर गरीबों और किसानों की आवाज़ बनकर संघर्ष करते रहे। उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी मक्का की फसल सूख रही है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भी चिंता जताई और कहा कि अस्पतालो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.