धनबाद, अगस्त 4 -- अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ने वाले शिबू सोरेन की मंगलवार को पहली पुण्यतिथि है। 11 जनवरी 1944 को रामगढ़ के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन ने अपनी रानीतिक पहचान धनबाद के टुंडी प्रखंड के मनियाडीह इलाके में बनाई। टुंडी में महाजनी प्रथा के खिलाफ आदिवासी युवकों को एकजुट कर आंदोलन करनेवाले शिबू सोरेन ने सरकार को हिलाकर रख दिया था। आदिवासी समाज के उत्थान के लिए गए कार्यों की वजह से इस समाज ने उन्हें गुरु का दर्जा दिया था। आज भी लोग शिबू सोरेन को गुरुजी के नाम से भी जानते हैं। शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर धनबाद में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। बरवाअड्डा से पहले चौराहे पर मंगलवार को शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण झामुमो जिला कमेटी की ओर से किया जाएगा। धनबाद में ही अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने वाले शिबू सोरेन...