किशनगंज, मई 27 -- किशनगंज। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर किशनगंज में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर किशनगंज सांसद डॉ. मो. जावेद आज़ाद सहित कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहाबुल अख्तर, पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, नगर अध्यक्ष सजल साहा, वरिष्ठ कांग्रेसा नेता अरुण कुमार साहा, मो. तौसीफ अंजार, मनोज कुमार पासवान, शंभू यादव, अब्दुल कबीर,आसिफ अली, गोरे खान, रहमत खान, आबिद कमाल, शमीम अख्तर, आजाद हुसैन ,तनवीर आलम , संतोष चौधरी, शुभम दास एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके देश निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं आधुनिक भारत के निर्माण...