पुणे से लौट रहे हेतमपुर के युवक की ट्रेन से गिर मौत
आरा, अगस्त 10 -- दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया के समीप हुआ हादसा आरा, हि.सं.। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर बिहिया के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरने से एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर (सोहरा) गांव निवासी पतिराम यादव का 21 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार था। वह महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। चचेरे भाई मिंटू कुमार यादव ने बताया कि वह पुणे से रविवार को ट्रेन से आरा लौट रहा था। इसी बीच सोमवार की सुबह चलती ट्रेन से गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए पहचान कर घर वालों को सूचना दी गयी। परिजनों के पहुंचने के बाद रेल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जा रहा है कि आदित्य कुमार दो भाई और एक बहन में दूसरे स्थान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.