रांची, नवम्बर 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रविवार को भी कई विमान काफी विलंब से रांची आए। सुबह 8:25 बजे पुणे से रांची आने वाला इंडिगो का विमान तकरीबन पांच घंटे विलंब से रांची आया। इसके कारण यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह विमान पुणे से ही काफी विलंब से रवाना हुआ था। यह विमान दिन के 1:05 बजे रांची पहुंचा। यहां से यात्रियों को लेकर 2:20 पर बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ। विमान प्रतिदिन पुणे से रांची आकर फिर बेंगलुरु के लिए रवाना हुआ। इसके अलावा सुबह 8:15 बजे मुंबई से रांची आ रहा एयर इंडिया का विमान एक घंटा विलंब से रांची पहुंचा। जबकि, शाम को 5:15 बजे दिल्ली से रांची आने वाला इंडिगो का विमान करीब सवा घंटे विलंब से रांची एयरपोर्ट पर उतरा। यह विमान 6:25 बजे रांची आया। वहीं, 5:15 बजे हैदराबाद से आने वाला इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.