पुणे से घर लौट रहे युवक का शव दो टुकड़ों में मिला
कौशाम्बी, जुलाई 24 -- कोखराज थाना क्षेत्र के गिरसा गांव में शुक्रवार भोर में पुणे से लौट रहे युवक की रेलवे पटरी पर लाश मिली। शव दो टुकड़ों में बंटा था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए नाराजगी जाहिर की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरसा निवासी शिव कुमार (28) पुत्र भैयालाल पुणे (महाराष्ट्र) में रहकर काम करता था। वह गुरुवार को ट्रेन से अपने घर आने के लिए निकला था। घर आने की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी थी। वह लगातार मोबाइल पर बातचीत भी कर रहा था। साथ ही बताया था कि वह शुक्रवार की सुबह गांव पहुंच जाएगा। शुक्रवार की भोर में शिव कुमार की लाश गिरसा गांव के सामने से गुजरी डीएफसी रेलवे लाइन पर मिली। शव दो टुकड़ों में बंटा था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने शव को कब्जे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.