पुणे से घर लौट रहे युवक का रेलपटरी के पास मिला शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- कुंडा, संवाददाता। पुणे से घर लौट रहे युवक का शव बुरहानपुर में रेल की पटरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। आधारकार्ड से पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर परिजन मौके पर गए और शव लेकर घर आए। हथिगवां थाना क्षेत्र के गुलाब की बाग बेंती गांव निवासी 21 वर्षीय सुरेश सरोज पुणे में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले वह घर आने के लिए निकला तो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव रेलवे ट्रैक के पास मिला। पुलिस ने आधारकार्ड से पहचान होने पर परिजनों को खबर दी। परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को सुरेश का शव गांव लाया गया। शव गांव पहुंचते ही परिजनो में चीत्कार मच गया। मां रामदुलारी बेटे का शव देखते ही गश खाकर गिर गई। सुरेश तीन भाइयों में मझला था। कुछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.