पुणे में हादसे का शिकार युवक घर लौटते समय जिंदगी की जंग हारा
कुशीनगर, जून 13 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी बाजार टोला निवासी 27 वर्षीय संजय मद्धेशिया की महाराष्ट्र के पुणे में हुए एक हादसे के बाद घर लौटते समय मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हानि और दुख संजय मद्धेशिया रोजी-रोटी की तलाश में पुणे गए थे, जहां वह एक निजी कंपनी में फायर फाइटिंग का कार्य करते थे। कुछ दिन पूर्व ड्यूटी के दौरान अचानक ऊंचाई से गिर जाने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उनका इलाज चल रहा था, लेकिन स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। परिजन बेहतर देखभाल और परिवार के बीच रखने के उद्देश्य से उन्हें पुणे से घर लेकर रवाना हुए थे।
अचानक बिगड़ी तबीयत इसी दौरान रास्ते में शुक्रवार को उनकी तबीयत अचानक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.