पुणे में बिल्डिंग से गिरकर बंजरिया गांव के युवक की मौत
गोपालगंज, जून 21 -- सिधवलिया, एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव के एक युवक की पुणे में बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। मृतक गांव के निवासी सुरेश साह के 30 वर्षीय पुत्र ज्योति कुमार साह था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि ज्योति कुमार साह पुणे में मजदूरी का काम करते थे। काम के दौरान वह एक बिल्डिंग से गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद मजदूर साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य पुणे पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को लेकर शनिवार को गांव लौटे। शनिवार की देर रात को शव बंजरिया पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.