बेगुसराय, जनवरी 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पहसारा पश्चिम के मजदूर 35 वर्षीय मुरारी कुमार की मौत पुणे में शुक्रवार की रात हादसे में हो गयी। वह स्व. सच्चिदानन्द सिंह उर्फ सोचो का पुत्र बताया गया। घटना की सूचना उसके संबंधी ने मुरारी कुमार के परिजनों को दूरभाष पर देर रात दी। बताया गया है कि वह वहां किसी कंपनी में ड्राइवर का कार्य करता था। काम समाप्ति के बाद वह अपने डेरा लौट रहा था। इसी दौरान घने कुहासे के कारण रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मुरारी कुमार दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई राजा बाबू गांव में रहकर गाय पालन एवं खेती-बाड़ी का काम करता है। मुरारी कुमार परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था जिसके असामयिक निधन से पूरे परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। मृतक अपने पीछे वृद...