पुणे में ज्वेलरी शोरूम में चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई पुलिस
साहिबगंज, जुलाई 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित मंजरी थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी के मामले में आरोपी की तलाश में बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस यहां पहुंची है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस घटना के सिलसिले में ज्वेलरी शोरूम मालिक ने उक्त थाना में केस दर्ज कराया गया था। अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों व गोपनीय सूचना पर मंजरी थाना पुलिस ने राजमहल थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर थाना क्षेत्र के कामा टोला के अंजुल फेकू शेख व मस्तान गढ़ के मंजूर अली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय से मंजरी थाना पुलिस ने दोनों का छह दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गया है। मौके पर महाराष्ट्र पुलिस के पदाधिकारी व स्थानीय पुलिस मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.