नई दिल्ली, मई 29 -- महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इनमें से चार मौतें पुणे सिटी पुलिस क्षेत्र में हुई हैं, जबकि आठ मौतें पिंपरी-चिंचवड पुलिस क्षेत्र में दर्ज की गईं। पिंपरी के एसीपी सचिन हिरे ने बताया कि इस मामले में अब तक 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर अवैध शराब की सप्लाई चेन में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने कहा कि शराब के सैंपल्स की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- बूढ़े हो गए मंत्री, शिवसेना में उठने लगी एकनाथ शिंदे के सीएम बनाने की मांंग एसीपी सचिन हिरे ने बताया, 'डापोडी इलाके में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हुई है। हमने गैर इरादतन हत्या समेत कड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया है। अब तक 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया ...