सिद्धार्थ, अगस्त 24 -- डुमरियागंज/बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र के देईपार गांव निवासी एक युवक की पुणे में रविवार की सुबह छत पर बैठकर चाय पीने के दौरान पैर फिसलने से नीचे गिरकर मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देईपार गांव निवासी विजय यादव (30) पुत्र चन्द्रभान यादव पुणे में रहकर पिकअप का ड्राइवर था। रविवार सुबह आठ बजे वह छत पर बैठकर चाय पी रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह नीचे गिर गया। साथ के लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।मृतक यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: पीपीगंज के युवक की पनियरा में मिली लाश,हत्या की आशंका युवक की शादी हुए अभी छह वर्ष बीता था। उसकी अचानक मौत से पत्नी व तीन बच्चों बेटा व दो मासूम बेटी का रो-रो कर हाल बेहाल हो ...