पुणे में खदान में गिरने से मजदूर की मौत
दुमका, मई 30 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। मसानजोर थाना क्षेत्र के रानीबहाल गांव के एक मजदूर का पुणे में निधन हो गया है। शुक्रवार अपराह्न को मृतक का शव गांव पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गया। इस गांव के श्यामल रजवार उम्र 36 वर्ष काम करने पुणे गया था। महज 11 दिन पहले ही श्यामल को मेट पुणे ले गया था। बताया जा रहा है कि काम करने के दौरान वह खदान में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। मेट एम्बुलेंस कर शव को गांव भेज दिया है। मृतक परिवार की भरण पोषण के लिए हमेशा काम करने बाहर जाते थे। मृतक के दो पुत्री रूमा रजवार 10 वर्ष एवं रोहन रजवार 8 वर्ष है। श्यामल के मौत के बाद परिवार के समक्ष विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.