पटना, मई 13 -- तकनीकी कारणों से 16 और 17 मई को पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन दोनों तरफ से रद्द रहेगी। पूमरे के मुख्य जमसंपरक अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बुधवार को बताया कि पुणे मंडल में दौंड-मनमाड दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक रेलखंड के कमीशनिंग के लिए एनआई कार्य प्रस्तावित है। इसके मद्देनजर गाड़ी सं. 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल एवं गाड़ी सं. 01450 दानापुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल का परिचालन 16 और 17 मई को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल ट्रेन का समय पुनर्निर्धारित यह भी पढ़ें- 15 मई से 23 जून तक झांसी इंटरसिटी लखनऊ नहीं आएगी, 38 ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...