गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर। गर्मी की छुट्टियों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-हडपसर स्पेशल का संचलन 30 फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 01 से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन पुणे से सुबह 06.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 4.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01416 गोरखपुर-हडपसर स्पेशल 2 अप्रैल से 1 मई तक प्रतिदिन गोरखपुर से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन भोर में 3.15 बजे हडपसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...