वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में रविवार को पुणे के प्रज्ञाचक्षु गायक निनाद शुक्ला का भावपूर्ण शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग अहीर भैरव में विलंबित एकताल और द्रुत तीन ताल में पारंपरिक बंदिशों का गायन किया। गायन का समापन श्रीकृष्ण को समर्पित भजन से किया। उनके साथ तबला पर पंकज राय एवं हारमोनियम पर आनंद किशोर मिश्र ने संगत की। कलाकार को प्रमाण पत्र संस्था के संस्थापक सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा ने प्रदान किया। यह भी पढ़ें- छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कैंटोंमेंट स्थित नेहरू पार्क में साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'वरुणा संध्या' हुई। यह भी पढ़ें- सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में शनिवार को अस्सी घाट पर वरिष्ठ कलाकार पं.अशोक झा का भावपूर्ण शास्त्रीय गायन हुआ।...