वाराणसी, मार्च 10 -- बाबतपुर। बाबतपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को वाराणसी से पुणे जाने वाले स्पाइसजेट के विमान के देर से उड़ान भरने पर यात्रियों ने हंगामा किया। उन्होंने एयरलाइंस के प्रति नाराजगी जताई। किसी तरह से मामला शांत हुआ। इस दौरान दोपहर में जाने वाला विमान रात को रवाना हुआ। स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 526 को पुणे के लिए दोपहर 2.55 बजे उड़ान भरना था लेकिन ऑपरेशनल कारणों से पुणे से यह विमान काफी लेट पहुंचा। इससे यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। आक्रोशित यात्रियों ने हंगामा किया और नारेबाजी की। एयरलाइंसकर्मियों ने यात्रियों को समझाया। विमान लेट होने की वजह भी बताई। अधिकारियों ने बताया कि पुणे से विमान शाम करीब 7 बजे वाराणसी पहुंचा। जिसके बाद यहां से पुणे जाने वाले यात्रियों का बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू कराई गई। विमान रात लगभ...