प्रयागराज, अप्रैल 28 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनारस से नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारम्भ के साथ ही प्रयागराज को पुणे और मुंबई के लिए दो एक्सप्रेस मिल गए। प्रयागराज जंक्शन पर बुधवार को प्लेटफार्म नंबर छह पर आयोजित कार्यक्रम में बनारस-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने कहा कि प्रयागराज जंक्शन तेजी से देश के प्रमुख रेल हब के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन नई ट्रेनों के जुड़ने से प्रयागराज मंडल में अमृत भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। यह भी पढ़ें- पीएम ने जिले के रेल यात्रियों को दी बड़ी सौगात उन्होंन...