बदायूं, मई 25 -- सलारपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुठी सराय में रविवार शाम केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता उत्सव भवन का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री निधि से लगभग एक करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह जिले का पहला उत्सव भवन है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। रविवार शाम आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय राजयमंत्री बीएल वर्मा ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। कहा, सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इससे पहले गांव पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पुठी सराय में उत्सव भवन का शिलान्यास यह सौगात सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और पुठी सराय के प्रध...