पुट्टी से भरी कैंटर गाड़ी चोरी कर ले गए चोर
मुजफ्फर नगर, मार्च 28 -- मीरापुर। मीरापुर-खतौली मार्ग पर रजवाहे के समीप खड़ी पुट्टी से भरी एक कैंटर गाड़ी को चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने चालक की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। सहारनपुर जनपद के कोतवाली देहात थानाक्षेत्र की दानिश कालोनी निवासी नसीम पुत्र बशीर ने मीरापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि वह जयपुर से अपनी कैंटर गाड़ी में पुट्टी भरकर बिजनौर जनपद के नजीबाबाद जा रहा था। शुक्रवार बह करीब पौने चार बजे जब वह मीरापुर क्षेत्र में मीरापुर-खतौली मार्ग स्थित एक रजवाहे के समीप पहुंचा तो वह यहां शौच जाने के लिए रुका, इसी दौरान चोर उसकी पुट्टी से भरी कैंटर व उसमें रखा उसका मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.