पुजारी ने थाने में फांसी लगाकर की खुदकुशी, 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का था आरोप
संवाददाता, अगस्त 11 -- UP News: यूपी के झांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पॉक्सो आरोपी बुजुर्ग पुजारी ने सोमवार को गुरसरांय थाने में फांसी लगाकर जान दे दी। बाथरूम में लुंगी के सहारे फंदे पर लटके पुजारी के शव को देख पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुजारी को 9 साल की बच्ची से छेड़खानी के आरोप में रविवार को हिरासत में लिया गया था। मृतक के बेटे ने पिता को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए दो लोगों पर आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज कराया है। मामले में एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि गुरसरांय थाना क्षेत्र के गांव सिंगार के रहने वाले 62 साल के राजेंद्र प्रसाद दुबे एक मंदिर के पुजारी थे। उन पर 9 साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था। रविवार को पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाई और रात भर उनसे पूछत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.