बदायूं, जुलाई 21 -- ओरछी, संवाददाता। मंदिर परिसर में शराब पी रहे कुछ लोगों को रोकना एक पुजारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध से नाराज लोगों ने पुजारी के साथ अभद्रता और मारपीट की। इसके बाद झोपड़ी में घुसकर तोड़फोड़ की गई तथा वहां रखी चारपाई में आग लगा दी गई। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर स्थित शमशान घाट के काली मंदिर में सेवा-पूजा करने वाले बाबा अनिल महाराज ने गांव के कुछ लोगों पर अभद्रता, मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। बाबा अनिल महाराज ने बताया कि परिसर के आसपास कुछ लोग शराब पी रहे थे। मंदिर परिसर और शमशान घाट के निकट मदिरापान होते देख उन्होंने इसका विरोध किया और वहां से हटने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर संबंधित लोग उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पुजारी के साथ धक्का-मु...