संभल, मई 4 -- हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बारीपुर भमरौआ हाल निवासी नूरियो सराय निवासी तीरथनाथ करीब पांच वर्षों से गुरु जाहरवीर की मढ़ी भमरोआ पर रहता है। 29 अप्रैल की रात करीब 11 बजे दो-तीन अज्ञात लोग मढ़ी पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। तीरथनाथ ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.