नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। एमएस पार्क स्थित श्री ज्वाला जी मंदिर परिसर में रविवार को पुजारी की पत्नी की हत्या में गिरफ्तार आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी आंचल सक्सेना ने मृतका कुसुम शर्मा के पति पुजारी महेश चंद शर्मा व उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसकी मां व अन्य परिजन नियमित रूप से मंदिर जाते थे। आरोपी को कई बार ऐसा लगता था कि पुजारी और उनका परिवार, उसके परिवार के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करता है। इसी के चलते उसने पुजारी की हत्या करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि आरोपी आंचल सक्सेना परास्नातक के बाद प्राइवेट नौकरी करता था। आरोपी का दावा है कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी कैमरे...