सहरसा, मई 17 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के नयाबाजार निवासी विमल किशोर झा के घर रविवार की अहले सुबह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित नया बाजार स्थित काली मंदिर, चित्रगुप्त मंदिर व हनुमान मंदिर के पुजारी है और बीते चार दशकों से नयाबाजार लाल कोठी मे रहते हैं। उन्होंने बताया कि सुबह सवा चार बजे पत्नी साथ मंदिर पूजा करने के लिए गया। वापस लौटा तो देखा की अंदर ताला तोड़ कर दो सोने का जेवर, पर्स में रखा 65 सौ रूपये, एक मोबाइल, सिक्के से भरा गुल्लक आदि चोरी कर लिया। पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...