बहराइच, फरवरी 25 -- नानपारा। नानपारा क्षेत्र के बंजरिया के मजरा दुगो में मंगलवार की देर रात पुजारी रामकुमार निषाद झोपड़ी में आग लग गई। घटना के वक्त वे बाहर निकले थे। उन्होंने लपटें उठती देख कर शोर मचाया। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक पूरी गृहस्थी जल गई। पुजारी रामकुमार निषाद ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल राजनाथ सिंह ने बताया कि पुजारी की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। लेखपाल जैसराम ने बताया कि क्षति का आकंलन किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...