पुजारी की गला दबाकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
हमीरपुर, जून 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। पुजारी की गला दबाकर और आंख में गहरी चोट पहुंचाकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। इस प्रकरण में दो सगे भाइयों के विरुद्ध मृतक पुजारी के पुत्र ने एफआईआर दर्ज कराई थी। हत्या रंजिशन की गई है। दूसरा भाई अभी पकड़ से दूर है। बीती 21 जून की सुबह थाना ललपुरा के अछपुरा गांव में बेतवा नदी किनारे गुनु बाबा मंदिर के परिसर में मोराकान्दर गांव निवासी 75 वर्षीय पुजारी लल्लू प्रजापति उर्फ आत्मानन्द राम का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। शरीर में भी चोटों के निशान मिले थे। यह भी पढ़ें- पुजारी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश मृतक के पुत्र कालीदास ने परसनी गांव निवासी दो सगे भाइयों महेश और रामविलास के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.