जहानाबाद, फरवरी 18 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय स्थित अजीत शर्मा के पुआल में अचानक आग लग गई। आग लग जाने के फल स्वरुप चार बीघा धान का पुआल जलकर राख हो गया। इन्होंने बताया कि अचानक पुआल के टाल से आग की लपटें निकलने लगी। इसे देखकर इन्होंने शोरगुल मचाया। शोरगुल सुनकर जुटे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वरना अगलगी की बड़ी घटना घट सकती थी। किसान अजीत शर्मा ने बताया कि इस संबंध में स्थानीय थाना तथा अंचल अधिकारी को आवेदन दिया गया है। इस घटना से पशुओं के समक्ष चारा की समस्या उत्पन्न हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...