वाराणसी, मई 19 -- बड़ागांव। पुआरीकला के महदेपुर गांव में रविवार रात चोरों ने पांच बिजली पोल की एबीसी काट ले गए। एबीसी की अनुमानित कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई गई है। जेई दीपक प्रजापति ने बताया कि बड़ागांव पुलिस को मुकदमा दर्ज करने की सुबह ही तहरीर दे दी गई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले भी तीन मई को इसी क्षेत्र में चार पोलों के बीच एबीसी केबल चोरी कर ली गई थी। इसके पूर्व 11 मई को तिवारीपुर क्षेत्र में भी चोरी का प्रयास किया गया था। यह भी पढ़ें- इटौंजा में सात बिजली खंभों से चोर काट ले गए तार, किसानों की सिंचाई ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...