सहरसा, नवम्बर 21 -- पतरघट, एक संवाददाता। एसपी हिंमाशु ने पतरघट थाना के पुअनि मदन कुमार पंडित एवं चौकिदार मो.सुलेमान को लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया है। तथा निलंबन अवधि में इन दोनों का मुख्यालय पुलिस केन्द्र सहरसा होगा। निलंबन की कार्रवाई थाना अध्यक्ष पतरघट द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि पतरघट थाना कांड संख्या 105/25 के नामजद विधिविरुद्ध किशोर को 27 अक्टूबर को निरूद्ध कर थाना कार्यालय कक्ष में रखा गया था। विधिविरुद्ध किशोर के सुरक्षा में चौकिदार 3/6 मो.सुलेमान तथा ओडी ड्यूटी में पुअनि मदन कुमार पंडित तैनात था। तथा दोनों के ड्यूटी के दौरान उक्त विधिविरुद्ध किशोर रात्रि में रौशनदान के रास्ते फरार हो गया। जो इन दोनों के कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता को परिलक्षित ...