पुंनसिया से कारगिल चौक होते हुए एनएच तक बनेगी 14 किलोमीटर सड़क
गोड्डा, मई 27 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि । गोड्डा एनएच 133 के महत्वपूर्ण बाईपास सड़कों के वन टाइम इम्प्रूवमेंट कार्य को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कार्य के अंतर्गत गोड्डा एनएच-133 बाईपास रोड के विभिन्न हिस्सों का सुदृढ़ीकरण एवं सुधार कार्य किया जाएगा, जिससे आमजनों को बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जारी टेंडर के अंतर्गत गोड्डा एनएच-133 बाईपास रोड में एनएच बायपास पुंनसिया से कारगिल चौक होते हुए आगे एनएच रोड में मिलेगा जिसकी कुल लंबाई 14.620 किलोमीटर है, पथरगामा बाईपास रोड की कुल लंबाई 3.36 किलोमीटर और पोड़ैयाहाट बाईपास रोड जिसकी लंबाई 4.505 किलोमीटर का निर्माण होगा। इन सड़कों के सुधार कार्य को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार गंभीरता पूर्वक पहल की गई। विभिन्न समीक्षा बैठकों में इस मामले को प्रमुखता से उठाया गया और संबंधित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.