हजारीबाग, जून 14 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव प्रखंड के चंदौल पंचायत के पुंदौल गांव में बनस मंडा पूजा मेला एवं छउ नृत्य का आयोजन किया गया। शनिवार की रात्रि को शिव आराधना के पश्चात 45 शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्ति एवं आस्था का परिचय दिया। इस दौरान बाहर से आए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक छउ नृत्य कर लोगों का खूब मन मोहा। रविवार की सुबह श्रद्धालुओं ने पीठ पर कील लगाकर और पीठ पर गमछा बांधकर 40 फीट ऊंचे लट्ठे से परिक्रमा किया व फूल का छिड़काव किया ।फूल को लपकने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।इस यह भी पढ़ें- मंडा पूजा झारखंड की संस्कृति और आस्था का पर्व है: रोशन लाल चौधरी दौरान लोगों में काफी अफरा तफरी देखी गई। मान्यता है कि लपके गए फूल को बक्से में रखने से घर में सुख शांति स्मृद्धि प्राप्त होती है। मे...